कुकू एफएम से पैसे कमाने का तरीका 2024 (Kuku Fm Se Paise Kaise Kamaye)

Kuku FM Se Paise Kaise Kamaye: आज के समय में ऑनलाइन पैसे कमाना, पैसे कमाने का सबसे आसान तरीका है। यही कारण है कि आज हर कोई इंटरनेट पर ऑनलाइन पैसे कमाने के तरीके खोज रहा है। वैसे आज के समय में ऑनलाइन पैसे कमाने के कई सारे प्लेटफॉर्म मौजुद हैं, लेकिन आज मैं आपको इस लेख में एक बेस्ट पैसा कमाने वाला प्लेटफॉर्म “Kuku Fm Se Paise Kaise Kamaye” के बारे में बताने वाला हूं।

Kuku FM भारत का पॉपुलर ऑनलाइन ऑडियो प्लेटफॉर्म है जहां पर आप ऑडियो बुक, कहानियां, मोटिवेशन, कविताये आदि सुन सकते है। इसके साथ ही आप इस पर कंटेंट क्रिएटर बनकर पैसे भी कमा सकते है। अगर आप भी जानना चाहते है कि Kuku FM से पैसे कैसे कमाए? तो इस लेख को पूरा जरुर पढ़े।

Kuku FM APP क्या है

Kuku FM भारत का सबसे लोकप्रिय नॉन म्यूजिक ऑडियो प्लेटफॉर्म है। यहां पर आप ऑडियो रुप में बुक की समरी, कविताये, कहानियां, मोटिवेशन, चुटकुले, समाचार इत्यादि अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकते हैं। आप इसे 9 अलग अलग भाषाओं में सुन सकते हैं। इस ऐप को विशेषकर उन लोगो के लिए बनाया गया है जिन्हे किताबे पढ़ना अच्छा लगता है, लेकिन समय न मिलने के कारण वो किताब पढ़ नहीं पाते हैं। ऐसे में वो लोग Kuku FM पर बुक की ऑडियो समरी सुन सकते हैं।

Kuku FM भारत का पॉपुलर ऑनलाइन ऑडियो प्लेटफॉर्म होने के साथ साथ बेस्ट पैसा कमाने वाला ऐप भी है। आप Kuku FM App पर कंटेंट क्रिएटर बनकर भिन्न भिन्न कैटेगिरी से संबधित ऑडियो कंटेंट अपलोड कर सकते हैं। फिर, जब आपके चैनल पर फॉलोवर बढ़ जाते है और आपका चैनल कुकू एफएम मॉनेटाइजेशन क्राइटेरिया कंप्लीट कर लेता है, तब आप अपने चैनल को मॉनेटाइज करके पैसे भी कमा सकते है।

App NameKuku FM Audiobook and Audio Series
Offered ByKuku FM
Released Date20 July 2018
FounderVinod Meena, Vikas Goyal, Lalchand Bishu
Size33 MB
Total Downloads50 M+
Rating4.4/5 and 857 K Reviews
Download LinksClick Here
Note- अगर आप KUKU FM की तरह, PayTM से पैसे कमाने के तरीके तलाश कर रहे हैं? तो हमने इस विषय पर एकलेख लिखा है की Paytm से पैसे कैसे कमाए और कई अलग अलग तरीके बताए हैं, इस लेख को पढ़ें यदि आप paytm से पैसे कमाना चाहते हैं।

Kuku FM Se Paise Kaise Kamaye?

Kuku FM तेजी से ग्रोथ करने वाला ऑनलाइन ऑडियो प्लेटफॉर्म है। आज के समय कुकू एफएम पर रोजाना लाखों लोग ऑनलाइन ऑडियो सुन रहे हैं। अब तक इस ऐप को Google Play Store से 50 मिलियन से अधिक लोग Download कर चुके हैं। इस ऐप को Play Store पर युजर्स द्वारा 4.4/5 रेटिंग मिली हैं।

ऐसे में आप कंटेंट क्रिएटर बनकर Kuku FM से पैसे भी कमा सकते है। इसके लिए आपको सबसे पहले Kuku FM ऐप को डाउनलोड करना होगा। उसके बाद आपको अपना अकाउंट बनाना होगा। अकाउंट बनाने के बाद आपको अपना चैनल बनाना है। चैनल बनाने के बाद आपको रेग्युलर पॉडकास्ट (ऑडियो कंटेंट) रिकॉर्ड करके अपलोड करना है।

जब आपके चैनल पर अच्छे खासे फॉलोवर बन जाते है और आपका चैनल Kuku FM Monetization Criteria कंप्लीट कर लेता है तब आप अपने चैनल को मोनेटाइज करके पैसे कमा सकते है। अगर आप  Kuku FM पर कंटेंट क्रिएटर बनना चाहते है, तो आपके पास निम्नलिखित योग्यताएं होनी चाहिए।

  • आपका कंटेंट इनफोर्मेशनल या मनोरंजक होना चाहिए।
  • आपका कंटेंट हाई क्वालिटी वाला होना चाहिए।
  • आपका कंटेंट यूनिक होना चाहिए।
  • आपको अपने कंटेंट गलत इनफोर्मेशन नहीं देनी चाहिए।
  • आप केवल उसी भाषा में कंटेंट बनाए जिसे Kuku FM स्पोर्ट करता है। जैसे कि हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलगु, मराठी, बंगाली, गुजराती, मलायलम और कन्नड़।
  • Kuku FM के नियमों और शर्तो का पालन करते हुए कंटेंट बनाएं।

अगर आप Kuku FM से पैसा कमाने के तरीके को आसान शब्दो में समझना चाहते है, तो आप निम्न स्टेप्स के माध्यम से समझ सकते हैं।

  1. सबसे पहले Kuku FM App को डाउनलोड करके इंस्टोल कर लें।
  2. उसके बाद Kuku FM App पर अपना अकाउंट बनाएं।
  3. उसके बाद अपनी प्रोफाइल तैयार करें।
  4. उसके बाद कंटेंट क्रिएटर बनकर रेग्युलर पॉडकास्ट रिकॉर्ड करें और अपलोड करें।
  5. Kuku FM मॉनेटाइजेशन क्राइटेरिया कंप्लीट हो जाने के बाद चैनल को मॉनेटाइज करके पैसे कमाए।

1. Kuku FM App को डाउनलोड कैसे करें

Kuku FM App प्ले स्टोर पर मौजुद है। आप इसे Play Store से आसानी से Download कर सकते है। फिर भी, अगर आपको Kuku FM App को डाउनलोड करने में कोई दिक्कत आ रही है, तो आप नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले अपने मोबाइल में Play Store को ऑपन करें।
  • उसके बाद प्ले स्टोर के सर्च बार में Kuku FM लिखकर सर्च करें।
  • अब सर्च रिजल्ट सबसे पहला ऐप Kuku FM App होगा जिस पर आपको क्लिक करना है।
  • अब आपको ऐप के आइकन के सामने Install का बटन दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना है। इसके बाद ऐप अपने आप आपके मोबाइल में डाउनलोड हो जाएगा।

2. Kuku FM App में अकाउंट कैसे बनाए?

आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से Kuku FM App में अपना अकाउंट बना सकते है-

  • सबसे पहले Kuku FM App को डाउनलोड करके इंस्टोल कर लें।
  • उसके बाद ऐप को ऑपन कर लें।
  • उसके बाद आपको मोबाइल नंबर या Google Account से Kuku FM App में अकाउंट बनाने के लिए कहा जाएगा।
  • यहां पर आप जिस तरीके से अकाउंट बनाना चाहते है, उसे सेलेक्ट कर लें। आज हम इस लेख में मोबाइल नंबर से अकाउंट बनाना सीखने वाले हैं, इसलिए Continue Via Mobile के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • उसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है। मोबाइल नंबर लिखने के बाद Continue के बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको ऐप में एंटर करके वेरीफाई कर लेना है।
  • उसके बाद आपसे भाषा सेलेक्ट करने के लिए कहा जाएगा। यहां पर आपको अपनी पसंदीदा भाषा को चुनना है। इतना करने के बाद Kuku FM App में आपका अकाउंट बनकर तैयार हो जाएगा।

3. Kuku FM App पर अपनी प्रोफाइल कंप्लीट करें

Kuku FM App में अकाउंट बनाने के बाद आपको अपनी प्रोफाइल कंप्लीट करनी होगी। अपनी प्रोफाइल कंप्लीट करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें-

  • सबसे पहले ऐप के होम पेज़ पर जाए। यहां पर आपको ऊपर की तरफ प्रोफाइल का आइकन दिखाई देगा। आपको इस पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद आपको एक पेंसिल आइकॉन दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना है।
  • इस पर क्लिक करने के बाद आप अपनी प्रोफाइल एडिट कर सकते है। जैसे कि आप अपनी फोटो लगा सकते है या बदल सकते है, अपना पसंदीदा नाम दे सकते है, अपनी जन्म तिथि और जेंडर सेलेक्ट कर सकते है, कोई बायो लिख सकते है।
  • अपनी प्रोफाइल कंप्लीट करने के बाद आपको Let Get Started के ऑप्शन पर क्लिक करना है। इतना करने के बाद आपकी प्रोफाइल बनकर तैयार हो जाएगी। अब आप पॉडकास्ट रिकॉर्ड करके पैसे कमा सकते है।

4. Kuku FM में पॉडकास्ट रिकॉर्ड करें

Kuku FM App पर प्रोफाइल बनाने के बाद आपका अगला स्टेप पॉडकास्ट रिकॉर्ड करना होगा। आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके पॉडकास्ट रिकॉर्ड कर सकते है।

  • सबसे पहले ऐप को ऑपन करें और उसके बाद प्रोफाइल के आइकॉन पर क्लिक करें।
  • यहां पर आपको Studio का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना है।
  • उसके बाद आपको Create Episode के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इस पर क्लिक करते ही आपकी प्रोफाइल में Studio फीचर इनेबल हो जायेगा।
  • अब आपको दो ऑप्शन मिलेगें, 1. Upload From Device, 2. Record With Kuku FM. अगर आपने पहले ही पॉडकास्ट रिकॉर्ड करके मोबाइल में सेव किया है तो आप Upload From Device के ऑप्शन पर क्लिक करके उस ऑडियो को अपलोड कर सकते है।
  • अगर आपने पहले से कोई ऑडियो रिकार्ड करके नहीं रखा है, तो आप Record With Kuku FM पर क्लिक करके लाइव पॉडकास्ट रिकॉर्ड कर सकते है। इसके अलावा आप उसमें इफेक्ट भी डाल सकते है।
  • पॉडकास्ट रिकॉर्ड करने के बाद अपने पॉडकास्ट के लिए टाइटल और डिस्क्रिप्शन सोचे, जिस भाषा में आपने ऑडियो रिकॉर्ड किया है, उस भाषा को सेलेक्ट करें, ऑडियो के लिए कैटेगिरी सेलेक्ट करें, ऑडियो से संबधित कवर इमेज लगायें।
  • उसके बाद आपको अपने ऑडियो के लिए Show बनाना होगा जिसमें आप एक कैटेगिरी पर अलग अलग एपिसोड बना सकते है।
  • इतना करने के बाद अपने पॉडकास्ट को Kuku FM पर अपलोड कर लें।

5. Kuku FM पर अपना चैनल मॉनेटाइज करें

अब आपको अपने फॉलोवर्स बढ़ाने हैं। जब आपके चैनल पर अच्छे खासे फॉलोवर्स बन जाते है और आपका चैनल Kuku FM Monetization Criteria कंप्लीट कर लेता है तब आपको अपना चैनल मॉनेटाइजेशन करना होगा। चैनल को मॉनेटाइज करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • अपने चैनल को मॉनेटाइज करने के लिए kalakaar@kukufm.com पर वेरिफिकेशन ईमेल send करना होगा। इसमें आपको मौजुदा आंकड़े और अपनी प्रोफाइल लिंक भी देनी होगी।
  • उसके बाद Kuku FM आपकी प्रोफाइल और आपके कंटेंट की जांच करता है। अगर आपका कंटेंट मॉनेटाइजेशन के सभी नियमों और शर्तों का पालन करता है, तो अप्लाई करने के 7 दिनों के अदंर Kuku FM की तरफ से आपको ईमेल आती है।
  • चैनल मॉनेटाइज करने के बाद आप अपने कंटेंट पर विज्ञापन दिखाकर पैसा कमा सकते है।

Kuku FM के लिए मॉनेटाइजेशन क्राइटेरिया क्या है?

  • आपका कंटेंट कॉपीराइट नहीं होना चाहिए।
  • आपके चैनल पर कम से कम 10 कंटेंट पब्लिश होने चाहिए।
  • आपके कंटेंट की समय अवधि 5 मिनट से 25 मिनट तक होनी चाहिए।
  • आपके चैनल पर सप्ताह में कम से कम से एक कंटेंट पब्लिश होना चाहिए।
  • आपके कंटेंट पर महीनेभर में कम से कम 1 लाख सुनने वाले होने चाहिए।

Kuku FM से पैसे कमाने के अन्य तरीके

ऊपर हमने जाना कि कंटेंट क्रिएटर बनकर Kuku FM Se Paise Kaise Kamaye?, तो चलिए अब हम Kuku FM से पैसे कमाने के कुछ अन्य तरीकों के बारे में जानते है।

आपको बता दें KUKU FM एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां महिलाएं भी पैसे कमा रही हैं अगर आप महिला या Housewife हैं तो भी कूकू एफ़एम से पैसे कमा सकते हैं। इसके अलावा हमने विशेष तौर पर महिलयों के लिए एक लिखा है जिसमे बताया है Housewife या घर बैठे महिलाएं पैसे कैसे कमाए, इस लेख को जरूर पढ़ें।

1. Kuku FM का Partner Program ज्वाइन करके

आप Kuku FM का पार्टनर प्रोग्राम ज्वाइन करके भी पैसे कमा सकते है। इसका पार्टनर प्रोग्राम रेफरल प्रोगाम की तरह ही है। यानि कि आप kuku FM को अपने दोस्तो के साथ शेयर कर सकते हैं और पैसे भी कमा सकते है। लेकिन इसके लिए आपको Kuku FM का पार्टनर प्रोग्राम ज्वाइन करना होगा।

2. एफ्लिएट मार्केटिंग करके पैसे कमाए

आप Kuku FM पर एफ्लिएट मार्केटिंग करके भी पैसे कमा सकते है। इसके लिए आप जिस टॉपिक पर पॉडकास्ट रिकॉर्ड कर रहे है, उससे संबधित प्रोडक्ट का एफ्लिएट प्रोग्राम ज्वाइन करें। उसके बाद अपने पॉडकास्ट के माध्यम listeners को उस प्रोडक्ट के बारे में बताएं।

उस प्रोडक्ट की एफ्लिएट लिंक को अपने पॉडकास्ट के डिस्क्रिप्शन बॉक्स में दे। उसके बाद अगर कोई व्यक्ति आपकी Affiliate Link का इस्तेमाल करके उस प्रोडक्ट को खरीदता है, तो आपको कंपनी की तरफ से कुछ प्रतिशन कमीशन के रुप में मिलता है।

3. स्पोंसरशिप से पैसे कमाए

जब आपके चैनल पर अच्छे खासे Followers बन जाते हैं तब आपको बहुत सारे Sponsorship के ऑफर्स मिलते हैं। इसमें आपको सिर्फ अपने पॉडकास्ट में उनके प्रोडक्ट के बारे में बताना होता है। इस तरह आप Kuku FM पर स्पोन्सरशिप करके काफी अच्छी कमाई कर सकते है।

अपना प्रोडक्ट बेचकर पैसे कमाए

अगर आपके पास कोई डिजिटल प्रोडक्ट है, तो आप उसे Kuku FM की मदद से बेच सकते है। यहां पर डिजिटल प्रोडक्ट से मेरा मतलब ई-बुक, ऑनलाइन कॉर्स इत्यादि से हैं। इसके लिए आपको अपने पॉडकास्ट में अपने प्रॉडक्ट के बारे में बताना है। अगर आपका कंटेंट हाई क्वालिटी वाला है, तो listeners आपका प्रोडक्ट जरुर खरीदेंगे।

FAQs – Kuku FM Se Paise Kaise Kamaye

कुकू एफएम क्या होता है?

उ. कुकू एफएम भाऱत का सबसे लोकप्रिय नॉन म्यूजिक ऑडियो प्लेटफॉर्म है। यहां पर आप बुक समरी, कविताये, कहानियां, मॉटिवेशन, चुटकुले, समाचार इत्यादि सुन सकते हैं। इसके अलावा आप इस पर अपना पॉडकास्ट अपलोड करके पैसे भी कमा सकते है।

कुकू एफएम ऐप का मालिक कौन है?

उ. यह एक भारतीय ऐप है जिसके मालिक विनोद मीना. लालचंद बिशु और विकास गोयल हैं।

कुकू एफएम से कमाई कैसे करें?

उ. आप कुकू एफएम पर कंटेंट क्रिएटर बनकर, एफ्लिएट मार्केटिंग करके, स्पोन्सरशिप करके, अपना डिजिटल प्रोडक्ट बेचकर, पार्टनर प्रोग्राम ज्वाइन करके पैसे कमा सकते हैं।

क्या कुकू एफएम लाभदायक है?

उ. हां, कुकू एफएम एक लाभदायक ऐप है। इससे आप घर बैठे पैसे कमा सकते है।

Conclusion – Kuku FM से पैसे कैसे कमाए

तो दोस्तो, आज मैने आपको इस लेख के माध्यम Kuku FM Se Paise Kaise Kamaye? के बारे में कंप्लीट जानकारी दी। मैं उम्मीद करता हूं कि आपको मेरा आर्टिकल पसंद आया होगा और कुकू एफएम से पैसे कमाने में मदद मिलेगी। इसके बारे में आपकी राय क्या है?, हमें कमेंट बॉक्स में लिखकर जरुर बताएं और अगर आपको मेरा आर्टिकल अच्छा लगा है, तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तो के साथ जरुर सांझा करें।

मेरा नाम Prem Jatol है और मैं राजस्थान के बाड़मेर में रहता हूँ। मैंने अपनी ग्रेजुएशन पूरी कर ली है और इसके अलावा मैंने वेब डेवलपमेंट का कोर्स भी किया है। मैं पिछले 4 साल से कंटेंट राइटिंग कर रहा हूं।

Leave a Comment